छठे दिन  देवी कात्यायनी स्वरूप से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं:

– मां कात्यायनी की पूजा करने से भक्त के समस्त रोगों तथा भय का नाश होता है।

– इस स्वरूप में माता को अनार अर्पित किए जाते हैं।

– इस दिन माता को नारियल पताशे का भोग लगाया जाता है।

– मां कात्यायनी का प्रिय रंग लाल है। इस कारण माता को लाल पुष्प अर्पित किए जाते हैं।

– महर्षि कात्यायन की पुत्री होने के कारण माता के स्वरूप को कात्यायनी के नाम से जाना जाता है।

– मां कात्यायनी की पूजा अर्चना करने से भक्तों को आसानी से अर्थ, धर्म ,काम मोक्ष चारों की प्राप्ति होती है।

– मां कात्यायनी को शहद का भोग भी लगाया जाता है।

– मां कात्यायनी का बीज मंत्र  "क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:" है।