इस दिन के संबंध में निम्नलिखित बातें जानते हैं:

1. माता कुष्मांडा की पूजा अर्चना करने से भक्ति के समस्त रोग तथा दुखों का अंत होता है।

2. माता कुष्मांडा को ब्रह्मांड की आदिशक्ति माना जाता है।

3. माता कुष्मांडा के 8 भुजाएं होने के कारण उन्हें अष्टभुजा के नाम से भी जाना जाता है।

4. कुष्मांडा माता को लाल रंग के पुष्प आदि अर्पित कर मांगी गई मनोकामना पूर्ण होती है ।

5. इस दिन माता को पीले रंग के फल अर्पित करने चाहिए।

6. मां दुर्गा द्वारा ब्रह्मांड की रचना कुष्मांडा देवी के स्वरूप में ही की गई थी।

7. कुष्मांडा माता की पूजा प्रातः काल सूर्योदय की प्रथम लालिमा के समय करना श्रेष्ठ माना गया है।

8. माता कुष्मांडा का प्रिय भोग "मालपुआ" है।