मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद के साथ दिन 9 का महत्व 

– मां दुर्गा के 9वें  स्वरूप को देवी सिद्धिदात्री के नाम से जाना जाता है।

– मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना करने से भक्त कि अज्ञानता दूर होती है तथा उसे ज्ञान की प्राप्ति होती है।

– माना जाता है कि भगवान शिव ने मां सिद्धिदात्री की कठिन तपस्या कर माता से आठ सिद्धियां प्राप्त की थी।

– मां सिद्धिदात्री को हलवा-पुरी व चने का भोग अत्यंत प्रिय है।

– मां सिद्धिदात्री को लाल रंग का पुष्प अर्पित कर मांगी गई मनोकामना पूर्ण होती है।

– नवमी के दिन भक्त द्वारा छोटे बच्चों को भोजन कराना शुभ माना जाता हैं।

– माता सिद्धिदात्री का प्रिय फल नारंगी माना गया है।

– माता सिद्धिदात्री को नवमी के दिन श्रृंगार की सभी वस्तुएं अर्पित करने से महिला को दांपत्य सुख की प्राप्ति होती है।