Maghi Amavasya 2024: माघ महीने की अमावस्या तिथि 9 फरवरी 2024 को है. माघ मास में पड़ने के कारण इसे माघी अमावस्या (Maghi Amavasya) या मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के नाम से भी जाना जाता है.

Whatsapp Group
Whatsapp Channel
Telegram channel

Mauni Amavasya 2024: पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की आखिरी तिथि माघी या मौनी अमावस्या होती है । मौनी अमावस्या पर ऋषि मनु का जन्म हुआ था मनु शब्द से ही मौनी की उत्पत्ति हुई. इस दिन मौन रहकर स्नान-दान पूजा-पाठ, मंत्र जाप करने का विशेष महत्व है अमावस्या पर पितरों की आत्म शांति, तर्पण, भगवान् विष्णु व पीपल वृक्ष की पूजा करना शुभ होता है मान्यता है की अगर इसे दिन दान से पहले सवा घंटे तक मौन रख लिया जाए तो दान का फल 16 गुना अधिक बढ़ जाता है आइये जानते है 2024 में माघ मौनी अमावस्या कब है. पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और इस किये जाने वाले कुछ विशेष कार्यो के बारे में।

स्नान दान का शुभ मुहूर्त

मौनी अमावस्या तिथि

9 फरवरी दिन शुक्रवार

माघ मौनी अमावस्या प्रारम्भ

9 फरवरी सुबह 08:02 मिनट

माघ मौनी अमावस्या समाप्त

10 फरवरी सुबह 04:28 मिनट

स्नान-दान मुहूर्त

‘सुबह 05:30 मिनट से सुबह 06:18 मिनट

मौनी अमावस्या 2024 विधि (Mauni Amavasya 2024 Vidhi)

Mauni Amavasya 2024
Mauni Amavasya 2024

माघ महीने में पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है इसीलिए इस माह की मौनी अमावस्या पर पवित्र नदियों में किये गए स्नान का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है. शास्त्रों में कहा गया है कि होंठों से ईश्वर का जाप करने से जितना पुण्य प्राप्त होता है उससे कहीं अधिक पुण्य मौन रहकर जाप करने से मिलता है. अमावस्या के दिन सुबह स्नान कर मौन व्रत का संकल्प लें, जल में काले तिल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. स्नान के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को तिल के लड्डु, तिल तिल का तेल, वस्त्र, आंवला आदि चीजों का दान करें।

Karva Chauth 2024: जानिए तिथि, पूजा विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त

मौनी अमावस्या 2024 उपाय

मान्यता है की मौनी अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा से सौभाग्य में वृदिध होती है। आज के दिन पीपल के पेड़ की पूजा कर पीपल की जड़ में मीठे जल का अर्घ्य देते है तो आपको करियर में बड़ी सफलता की प्राप्ति होती है और आपके धन धन्य में वृद्धि होती है. माघ मौनी अमावस्या की रात को आटे का एक दीपक जलाकर पीपल के पेड के नीचे रखने से आपकी हर इच्छा पूरी होती है. अमावस्या के दिन शनि साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

साल 2024 में मौनी अमावस्या शुक्रवार के शुभ योग में आ रही है इस दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन भगवान विष्णु जी को पीले फूल, केसर, चंदन, और घी का दीपक अर्पण कर विष्णु चालीस या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें इससे सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here