आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भगवान राम का जन्म कब हुआ, किस युग में हुआ, क्या तिथि थी? पृथ्वी पर भगवान राम की आयु कितनी थी? और वैज्ञानिक और वैदिक प्रमाणों द्वारा आपको बताने जा रहे हैं।

Whatsapp Group
Whatsapp Channel
Telegram channel

सबसे पहले हम आपको वाल्मीकि भगवान रामायण द्वारा आपको बताएंगे कि उन्होंने क्या लिखा, भगवान राम जी की तिथि के बारे में।

पृथ्वी पर भगवान राम की आयु कितनी थी?

पृथ्वी पर भगवान राम की आयु कितनी थी? | Prithvi Par Bhagwan Ram ki Aayu Kitni Thi?
पृथ्वी पर भगवान राम की आयु कितनी थी? | Prithvi Par Bhagwan Ram ki Aayu Kitni Thi?

उन्होंने लिखा कि चैत्र मास की नवमी तिथि में पूर्ण वर्षी, नक्षत्र में पांचों ग्रह अपने उच्च्म स्थान में रहने पर तथा कर्क लगन में चंद्रमा साथ बृहस्पति के स्थित होने पर भगवान राम का जन्म हुआ इसके बाद वाल्मीकि जी फिर लिखते हैं जिसमें विष्णु जी देवताओं से कहते हैं कि देवताओं तथा ऋषियों को भय देने वाले उस क्रूर राक्षस का नाश करके मैं 11,000 हजार वर्षों तक इस पृथ्वी का पालन करता हुआ मनुष्य लोक में निवास करूंगा अर्थात विष्णु जी ने स्वयं कह दिया भगवान राम 11,000 हजार वर्षों तक पृथ्वी पर रहेंगे

अब तो भगवान राम का जन्म अब किस युग में हुआ है इस बारे में हिंदू धर्म अथवा वैदिक धर्म अथवा सनातन धर्म कहता है अनेक नाम है कि त्रेता युग में हुआ है तो भगवान राम का जन्म त्रेता युग के अंत में हुआ है। यह भगवान राम का जन्म युगा अवतार कहलाता है तो यह त्रेता युग के अंत में हुआ है। इसलिए त्रेता युग का जो अंत का समय है 11,000 हज़ार, उतना समय भगवान राम रहे, जैसे ही भगवान राम गए, उसके बाद द्वापर युग शुरू हुआ.

ये भी पढ़े : राम जी की कितनी पत्नियां थी? | How Many Wives did Lord Shri Ram have?

इसलिए त्रेता युग में जो 11,000 हज़ार साल रहे भगवान राम, वो मिलाया जाए द्वापर युग के साथ द्वापर युग का कुल समय होता है 8,64,000 साल और जब द्वापर युग खत्म हुआ तब कलयुग शुरू हुआ तो कलयुग से अब तक अर्थात द्वापर युग के अंत से अब तक 5,100 सौ वर्ष बीत चुके हैं तो इन सब को जोड़े तो कुल हुआ 8,80,100 सौ वर्ष अत वेदो पुराणों के ज्ञान अनुसार भगवान राम का जन्म आज से लगभग 8,80,100 वर्ष पहले हुआ है यह बात सत्य है.

इसी को हमें मानना चाहिए और कोई जो प्रमाण जो आजकल मिलता है वैज्ञानिकों द्वारा ये लोग जो है झपड़-सपड़ करते रहते हैं अभी आज कुछ कहते हैं कल कुछ कहेंगे, परसों कुछ कहेंगे अतः इन पर हम विश्वास नहीं कर सकते जो हमारा वेद है, वेद के अनुसार जो समय बताया जा रहा है, यह बिल्कुल सही है.

ये भी पढ़े : हनुमान राम जी को पहली बार कहाँ मिले और किस जगह मिले थे?

अब वैज्ञानिक भगवान राम जन्म पर क्या कहते हैं, इस बारे में भी बात कर लेते हैं एक हुए हैं डॉक्टर पद्माकर विष्णु मराठी शोधकर्ता हैं वो उन्होंने कहा कि एक दृष्टि से वैदिक भगवान राम जन्म समय संभव है उनका कहना ये है कि वाल्मीकि भगवान रामायण में एक स्थल पर वर्णित है विंध्याचल हिमालय की ऊंचाई समान बताया है वाल्मीकि जी ने डॉक्टर पद्माकर विष्णु जी ने कहा कि वर्तमान समय में विंध्याचल की ऊंचाई है 2,467 फीट और वर्तमान समय में हिमालय की भी ऊंचाई है 29,029 फिट तथा उनको यह भी ज्ञात हुआ कि विंध्याचल की ऊंचाई बढ़ती नहीं है जबकि वैज्ञानिकों के मान्यता अनुसार हिमालय की ऊंचाई हर सौ वर्ष में तीन फीट बढ़ती है।

फिर उन्हें पता चला कि जो हिमालय की ऊंचाई वर्तमान समय में है और विंध्याचल की ऊंचाई है। इनमें जब उन्होंने निकाला तो मिला उनको 26,562 फ़ीट अतः जब उन्होंने शोध किया तो पता चला कि 26,562 फ़ीट हिमालय को बढ़ने में 8,85,400 वर्ष लगे होंगे। अब से 8,85,400 वर्ष पहले हिमालय की ऊंचाई और विंध्याचल की ऊंचाई सामान्य रही होगी। जिसका उल्लेख वाल्मीकि रामायण में है। इस तरह डॉक्टर पद्माकर विष्णु कहते हैं कि इस दृष्टिकोण से यह संभव है परन्तु उनका यह मानना है कि अन्य किसी सूत्र से भगवान राम के जन्म की पुष्टि नहीं कर सकते। इसके बाद कई और विशेषज्ञ आए भगवान राम के तिथि से भगवान राम के जन्म के बारे में पता करने की कोशिश करते हैं.

तो वह एक Planetarium Software इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने Planetarium Software लिया और उसके अनुसार उन्होंने भगवान राम का जन्म का समय निकाला तो वह निकलता है 10 जनवरी 5114 ईसा पूर्व लेकिन Planetarium Software की एक दिक्कत है कि वह तीन हजार वर्ष पहले का सही नहीं बता सकते थे. लेकिन वर्तमान समय में भी जो प्लेनेटोरियम सॉफ्टवेयर है उनके अनुसार भगवान राम का जन्म आज से लगभग सात हजार एक सौ चौदह वर्ष पूर्व हुआ है.

परंतु हम आपको फिर से ये बताना चाहते हैं कि यह वैज्ञानिक लोग आज कुछ कहते हैं, कल कुछ कहते हैं, परसों कुछ और कहेंगे. अतः इनके शब्दों पर विश्वास करना उतना उचित नहीं होगा. हमारे जो वेद कहते हैं कि 8,64,000 वर्ष पहले भगवान राम का जन्म हुआ है, वह गणना सही है. आठ लाख साल पहले भी मनुष्य रहते थे और यह खुद वैज्ञानिक लोग ही कह रहे हैं.

आज हमने आपको बताया की पृथ्वी पर भगवान राम की आयु कितनी थी? अगर आपको कोई सुझाव या आपको अपनी राय देना है तो आप बेफिक्र आप कमेन्ट मे बता सकते हैं। अगर आपको हमारे द्वारा की जानकारी में कुछ गलत लगते हैं तो आप हमसे कान्टैक्ट कर सकते हैं।

जय श्री राम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here