Diwali 2023: आज हम इस लेख में बताएंगे 2023 में दिवाली कब है लक्ष्मी, गणेश, प्रदोष काल,पूजा मुहूर्त, विधि और साथ ही जानेंगे महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के महामंत्र व उपाय के बारे में।
Whatsapp Group |
Whatsapp Channel |
Telegram channel |
दिवाली 2023 (Diwali 2023)
दीपावली का त्यौहार सनातन धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन पांच दिनों तक चलने दीपावली का यह पावन पर्व मनाया जाता है इस दिन प्रदोष काल में माँ लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा से धन एस्वर्य और सुख समृद्धि प्राप्त होती है. लक्ष्मी जी धन वैभव की देवी है जो कार्तिक अमावस्या के दिन साक्षात् रूप में धरती पर आती है इसीलिए उनके स्वागत में हम हर जगह दीपदान करते है. आइये जानते है इस वर्ष दिवाली कब है लक्ष्मी गणेश प्रदोष काल पूजा मुहूर्त विधि और माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने का महामंत्र व उपाय |
दिवाली 2023 शुभ मुहूर्त (Diwali 2023 Date and Muhrat)
Event | Date |
---|---|
दीपावली का पर्व | 12 नवंबर 2023 (रविवार) |
लक्ष्मी पूजन मुहूर्त | 12 नवंबर शाम 05:39 मिनट से रात्रि 07:35 मिनट |
अमावस्या तिथि का प्रारंभ | 12 नवंबर दोपहर 02:44 मिनट |
अमावस्या तिथि का समापन | 13 नवंबर दोपहर 02:56 मिनट |
शुभ मुहूर्त
प्रदोष काल पूजा का शुभ समय शाम 5:29 मिनट से 8:07 मिनट तक
लक्ष्मी पूजा के लिए महानिशीथ काल मुहूर्त रात 11:39 मिनट से मध्यरात्रि 12:31 मिनट
इन मुहूर्तों में लक्ष्मी पूजा करने से जीवन में अपार सुख-समृद्धि रहेगी.
लक्ष्मी पूजन प्रदोषकाल में करना शुभ होता है इसलिए
2023 में दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी
लक्ष्मी गणेश पूजन विधि
दीवाली की रात लक्ष्मी गणेश पूजन के लिए सबसे पहले लक्ष्मी-गणेश जी के लिए आसन तैयार करे. इसके लिए एक साफ़ चौकी पर गंगाजल छिड़ककर इसे पवित्र करें और इसपर लाल कपड़ा बिछाएं अब मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराकर इस चौकी पर स्थापित करें. मां को कमल के फूल पर विराजित करे और उनके सामने घी का दीपक प्रजवल्लित करें मां लक्ष्मी को लाल चुनरी, सिंदूर, अक्षत, चंदन व पुष्प अर्पित करें. अब मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी को नैवेद्य अर्पित कर मिठाई का भोगे लगाएं. अंत में गणेश जी व मां लक्ष्मी की आरती करें.
दीवाली 2023 प्रदोष काल उपाय
दिवाली की रात माँ लक्ष्मी का धरती पर आगमन होता है पूजा के बाद प्रदोष काल में घर के सभी कोनो में दीप प्रज्वलित करने चाहिए। मान्यता है की काली हल्दी धन और वैभव देने वाली होती है दिवाली के दिन प्रदोष काल में | काली हल्दी देवी लक्ष्मी को अर्पित करें और महालक्ष्मी जी के शक्तिशाली मंत्र || ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः ॥ मंत्र का जाप 108 बार जाप करे फिर पूजा के बाद चढ़ाई हुई हल्दी को लाल कपड़े में बांधकर धन रखने के स्थान में पूरी श्रद्धा के साथ रख दे आप देखेंगे इसके चमत्कारिक लाभ आपको मिलने लगेंगे।
Read Also- यह भी जानें
- Karwa Chauth 2023: व्रत के पाक तिथि और शुभ मुहूर्त
- Shardiya Navratri 2023 Day 6: देवी कात्यायनी पूजा का शुभ योग और उपाय
- Navratri 2023 Day 5: पांचवे दिन माँ स्कंदमाता की पूजा के दिव्य योग और चमत्कारिक उपाय
- नवरात्रि व्रत 2023: दशमी पारण का सही समय और विधि
- Sharad Purnima 2023: इस साल कब है शरद पूर्णिमा? जानें तिथि…
- Navratri 2023 Day 4: चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा विधि और प्रसन्न करने का उपाय….
- नवरात्रि में इन नौ देवियों की करें आराधना, मिलेगा मनचाहा वरदान